PURNIA NEWS : सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ जनसंघर्ष की तैयारी, 17 जुलाई को पूर्णिया आएंगे तुषार गांधी

PURNIA NEWS : देश में बढ़ते सांप्रदायिक माहौल और संविधान विरोधी शक्तियों के खिलाफ तुषार गांधी (महात्मा गांधी के प्रपौत्र) ने सामाजिक संगठनों के सहयोग से जनसंघर्ष की पहल की है। इसी सिलसिले में वे 17 जुलाई 2025 को पूर्णिया पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर शुक्रवार को जय प्रकाश संस्थान, गांधीनगर पूर्णिया में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रो. आलोक कुमार ने की। बैठक में दिल्ली से समाजवादी चिंतक विजय प्रताप, पटना से शाहिद कमाल और भागलपुर से अभिषेक प्रियदर्शी सहित कई बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि तुषार गांधी पूर्णिया आगमन के बाद गांधी जी, बाबा साहेब अंबेडकर, फणीश्वरनाथ रेणु और जयप्रकाश नारायण की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे।

इसके बाद जय प्रकाश संस्थान से किसान भवन तक एक पदयात्रा निकाली जाएगी, जो सभा में परिवर्तित होगी। इस सभा को तुषार गांधी समेत देशभर से आए समाजवादी, गांधीवादी और जनआंदोलन से जुड़े वक्ता संबोधित करेंगे। बैठक में बबलू गुप्ता, संजय सिंधु, सुरेश प्रसाद शर्मा, अभिमन्यु कुमार मन्नू, प्रदीप कुमार साह, दीप नारायण यादव, बम-भोला सहनी, प्रेम चंद महतो, शेखर कुमार, मो. युसूफ, राजेंद्र प्रसाद यादव, कामायनी स्वामी, महेश्वरी मेहता, मो. सहीम अंसारी समेत कई लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon