NO DRUGS!: स्मैक वाला सामिल फंसा, झोले में निकला नशे का जखीरा!

पूर्णियाँ: NO DRUGS! स्मैक माफिया अब सतर्क हो जाएं, पूर्णियाँ पुलिस ने नशे के कारोबार पर एक और करारा प्रहार किया है! कल यानी 20 जून को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बेलौरी ओवरब्रिज पर एक हाई-वोल्टेज छापेमारी में 40 वर्षीय सामिल शेख को रंगे हाथ पकड़ा गया। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का ये तस्कर 104 ग्राम स्मैक, ₹3 लाख नकद और एक मोबाइल के साथ धराया।

पुलिस को देखते ही शेख झोला लेकर भागा, लेकिन क्या मजाल कि मुफस्सिल थाना की टीम उसे छोड़ दे! सशस्त्र बल की मदद से मौके पर ही दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने तस्करी नेटवर्क का पूरा खाका खोल दिया है, जिसके आधार पर अब साथियों की तलाश में छापेमारी जारी है। इस जबरदस्त कार्रवाई में मुफस्सिल थाना की टीम – थानाध्यक्ष उत्तम कुमार, पु.अ.नि. अब्दुल मन्नान, स.अ.नि. श्रीस यादव, हव. राजकिशोर यादव और सिपाही असगर आलम – ने दमदार भूमिका निभाई।

NO DRUGS!

संकल्प साफ है – “NO DRUGS!” पूर्णियाँ पुलिस का संदेश स्पष्ट है – नशे का कारोबार करने वालों के लिए कोई जगह नहीं!

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon