
पीएम सूर्य घर योजना: हर घर में सौर ऊर्जा, हर माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली
पूर्णिया: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर योजना, जिसे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के नाम से भी जाना जाता है, का उद्देश्य देश के 1 करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाकर हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करना है। इस योजना के तहत सरकार प्रति किलोवॉट ₹30,000 की दर से अधिकतम ₹78,000 तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है और साथ ही बैंकों से लोन दिलवाने में मदद भी कर रही है। योजना के प्रमुख उद्देश्य हैं – स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना, बिजली बिलों में कटौती, पर्यावरण संरक्षण और रोजगार के नए अवसर पैदा करना।
योजना का लाभ पाने के लिए भारत का नागरिक होना आवश्यक है, जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो और मध्यम व गरीब वर्ग के परिवारों को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए आवेदक का आधार से जुड़ा बैंक खाता होना जरूरी है। इच्छुक लोग pmsuryaghar.gov.in पर जाकर राज्य, डिस्कॉम, उपभोक्ता संख्या व मोबाइल नंबर से पंजीकरण करके आवेदन कर सकते हैं और रूफटॉप सोलर सिस्टम के लिए सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
अंग इंडिया न्यूज़
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
Follow Me