PURNIA NEWS : प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मी अपनी मांगों को लेकर लगाया काला बिल्ला

PURNIA NEWS : सोमवार को भवानीपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के समाहरणालय सम्वर्ग के लिपिकों द्वारा सरकार के नीतियों के विरुद्ध अपने-अपने कार्यालय में मांग के समर्थन में काला बिल्ला लगाकर विरोध जताने का काम किया । प्रखंड के प्रधान लिपिक विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रखंड एवं अंचल में कार्यरत लिपिकों ने अपने बांह पर काला बिल्ला लगाने का काम किया । प्रधान लिपिक श्री सिंह के नेतृत्व में सभी लिपिकों ने अपनी मांगों को लेकर मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी भवानीपुर को देकर उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराने का काम किया गया । इस दौरान लिपिकों ने कहा कि गैरसंवर्गीयं पदों के तर्ज पर प्रधान लिपिक प्रशाखा पदाधिकारी एवं सहायक प्रशासी पदाधिकारी का वरीयता एवं योग्यता के आधार पर बिहार प्रशासनिक सेवा के पदों पर प्रोन्नति हेतु 25% पर आरक्षित किया जाए ।

जून के अंत तक सभी जिलों में संघ की जिला कमेटी का गठन पुनर्गठन कर दिया जाए, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,जिला सचिव, संयुक्त सचिव, और कोषाध्यक्ष पदधारक होंगे । महासंघ गोप गुट की दिशा नीति और संघीय अनुशासन को मानने वाले जिला के किसी गण्यमान संधीय व्यक्ति को बतौर संरक्षक और सम्मानित अध्यक्ष बनाने के अलावे कतिपय तत्काल अन्य सक्रिय अगुआ व्यक्ति /व्यक्तियों को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चयनित किया जा सकता है । लिपिकों ने कहा कि जिला कार्यकारिणी समिति में सदस्यों का चयन इस दृष्टि से किया जाए ताकि जिला के अधिकतम प्रखंडों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके । मौके पर अंचल के प्रभारी प्रधान लिपिक बृजनंदन पासवान, निम्न वर्गीय लिपिक बबलू कुमार, नीरज कुमार, उमेश कुमार, महेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, एवं मोहम्मद नसीम आलम सहित सभी लिपिक मौजूद थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon