पूर्णिया में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ से उभरी जनभावना, सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में की 700 रुपये की ऐतिहासिक बढ़ोतरी

पूर्णिया: केंद्र सरकार के निर्देशानुसार आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा 2023-24 का आयोजन पूर्णिया जिले के सभी पंचायतों, नगर पंचायतों और नगर निगम के वार्डों में सफलतापूर्वक किया गया। इस यात्रा के माध्यम से न सिर्फ आम जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, बल्कि उन्हें योजनाओं से जोड़ा भी गया। जिला अग्रणी बैंक के प्रतिनिधि के रूप में इस अभियान में भाग लेने वाले भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक एवं वित्तीय साक्षरता सलाहकार अजय कांत झा ने बताया कि इस अभियान के दौरान सबसे अधिक जनभावना सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ी हुई देखी गई।

वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन की मात्र 400 रुपये की राशि को आमजन ने बेहद अपर्याप्त बताया और उसमें तत्काल बढ़ोतरी की मांग की। राज्य सरकार ने इन भावनाओं को गंभीरता से लेते हुए सहानुभूति पूर्वक विचार किया और बड़ा निर्णय लिया। अब जुलाई 2025 से वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगों को सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत 1100 रुपये प्रतिमाह की दर से पेंशन दी जाएगी — जो कि 700 रुपये की सम्मानजनक वृद्धि है।

श्री झा ने कहा कि इस फैसले से राज्य के एक करोड़ नौ लाख से भी अधिक लाभुकों को सीधा फायदा पहुंचेगा। यह निर्णय राज्य सरकार की सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है और पेंशनधारियों को सम्मान देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। उन्होंने और राज्य के अन्य लाभुकों ने इस पहल के लिए सरकार को हार्दिक साधुवाद दिया है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon