PURNIA NEWS : धूसर टीकापट्टी एवं गोडियपटी श्रीमाता पंचायतों का कभी भी हो सकता है संपर्क भंग

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : प्रखंड के धूसर टीकापट्टी एवं गोडियपटी श्रीमाता पंचायतों का कभी भी संपर्क भंग हो सकता है । इसको जोडनेवाली तेलडीहा-हरनाहा मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से बनी सडक गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गयी है । प्रखंड के धूसर टीकापटी पंचायत के तेलडीहा एवं गोडियरपटी श्रीमाता पंचायत के हरनाहा गांव को पक्की सडक जोडती है । साथही यह प्रखंड मुख्यालय से कई पंचायतों को जोडनेवाली सीधी सडक है । इस सडक को हरनाहा एवं तेलडीहा गांव के बीच कदईधार पर बनी पुलिया जोडती है । इसी पुलिया के पास सडक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चूकी है । स्थिति यह हो गई है कि इस होकर अब चारपहिया का यातायात प्रभावित हो गई है, जिससे यहां की लगभग बीस हजार की आवादी प्रभावित हो गई है । यह बता दें कि इस सडक का निर्माण लगभग चार वर्ष पहले मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना अंतर्गत हुआ था ।

इस सडक के बनने से तीन पंचायतों कोयली सिमडा पूरब, पष्चिम एवं गोडियरपटी श्रीमाता पंचायतों का सीधा जुडाव प्रखंड मुख्यालय को जोडनेवाली एसएच 65 से तेलडीहा गांव के पास हो गया है। इससे इन पंचायतों के लोगों को सहुलियत होने लगा था । एक तो काफी दूरी कम हो गई थी तथा किसानों को भी काफी सहुलियत मिलने लगी थी । परंतु पिछले साल के बरसात के बाद यह सडक कटने लगी थी, जो आज लगभग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चूकी है । इससे पीडित दोनों ओर के ग्रामीणों सहित मुखिया अमीन रविदास, मुखिया पवित्री देवी आदि ने सरकार से इसकी मरम्मती की मांग की है । यह भी बता दें कि इस जगह पर किसानों द्वारा अपनी खेत के लिए ट्रेक्टर आदि लेकर प्रायः जाते हैं, जिससे भी सडक को क्षति पहुंची है । होना यह चाहिए था कि सडक निर्माण के समय ही ठीकेदार या फिर इंजिनियर को ऐसी जगहों का भी सर्वे करना था कि जहां भी लोगों का आवाजाही हो, वहां उतरने के लिए पक्की व्यवस्था कर दे, ताकि सडक कट नहीं पाए । देखें इसकी मरम्मती कबतक हो पाती है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon