PURNIA NEWS : NH-131A पर वाहन जांच के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

PURNIA NEWS : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 23 जून 2025 को पुलिस द्वारा की जा रही नियमित वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। यह घटना तब घटी जब थाना के सामने NH-131A पर जांच कर रहे पुलिसकर्मियों ने कटिहार की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को रोकने का इशारा किया, लेकिन युवक ने भागने की कोशिश की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सशस्त्र बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक की पहचान उदय सिंह (उम्र 45 वर्ष), पिता हरिश्चन्द्र सिंह, निवासी दिवानगंज, वार्ड संख्या 04, थाना मुफस्सिल, जिला पूर्णियाँ के रूप में हुई।

जब पुलिस ने वाहन के कागजात दिखाने को कहा, तो वह कोई वैध दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर सका और बाद में पूछताछ में उसने मोटरसाइकिल चोरी की होने की बात स्वीकार की। मौके से चोरी की मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। इस पूरी कार्रवाई में पु०अ०नि० क्यामुद्दीन खाँ के नेतृत्व में पुलिस बल, जिसमें गृह रक्षक वासुदेव हाँसदा और सतीश कुमार शामिल थे, ने सक्रिय और सराहनीय भूमिका निभाई। फिलहाल आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon