PURNIA NEWS : कसबा पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, टीकाकरण और जागरूकता पर जोर

PURNIA NEWS : जिला प्रशासन की ओर से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को भा.प्र.से. अधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश में जिला पशुपालन पदाधिकारी ने प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय, कसबा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित पशु चिकित्सकों एवं कर्मियों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न पशुपालन योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और सभी पंजीयों की बारीकी से जांच की।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पशुओं एवं कुक्कटों का समय पर टीकाकरण  सुनिश्चित किया जाए, ताकि बीमारियों की रोकथाम हो सके। साथ ही, पशु चिकित्सकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में किसानों से सक्रिय संवाद बनाएं और पशुओं से जुड़ी बीमारियों एवं उनकी रोकथाम को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करें। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिकारी क्षेत्र में सक्रियता से उपस्थित रहकर यह सुनिश्चित करें कि पशुपालकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *