PURNIA NEWS : रंगभूमि मैदान में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण को लेकर भूमि का स्थलीय निरीक्षण

PURNIA NEWS : जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश में जनकल्याणकारी योजनाओं और आधारभूत संरचनाओं के विकास को गति देने के लिए जिले के वरीय अधिकारी लगातार स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया, जिला खेल पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी पूर्णिया पूर्व ने माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा के आलोक में रंगभूमि मैदान स्थित प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया।

इस आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मल्टी पर्पस हॉल, हॉकी टर्फ और साइक्लिंग ट्रैक जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के अवसर मिल सकेंगे। निरीक्षण दल ने स्थल की स्थिति, भू-प्रबंधन एवं निर्माण संभावनाओं की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *