PURNIA NEWS : अमौर विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों का निरीक्षण, मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर

PURNIA NEWS : आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार  के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है कि सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसी कड़ी में मंगलवार को अंचल अधिकारी अमौर द्वारा अमौर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों की भौतिक स्थिति, पहुंच मार्ग, भवन की मजबूती तथा पेयजल, शौचालय, बिजली, रैंप और बैठने की सुविधा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अंचल अधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों और केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु, शांतिपूर्ण और मतदाता के लिए सुविधाजनक ढंग से सम्पन्न हो सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon