SAHARSA NEWS : बलवाहाट एन.एच.107 पर भौरा गांव के समीप जेएसबी लदा हाइवा पलटा,बाल बाल बचे चालक व उपचालक

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के सिमरी बख्तियारपुर-बलवाहाट एनएच 107 सड़क मार्ग के भौरा गांव के समीप मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सिमरीबख्तियारपुर की दिशा से बलवाहाट की ओर जा रही जेएसबी लदा एक हाइवा भौरा गांव के पास बीच सड़क पर ही अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि इस घटना में किसी भी प्रकार की हातात होने की सूचना नहीं है। घटना के संबंध में हाइवा के चालक ललन कुमार ने बताया कि वह शेखपुरा से जेएसबी लेकर बनगांव जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह सिमरीबख्तियारपुर से निकले और भौरा गांव के समीप पहुंचे की सामने से एक ट्रक अचानक उसके वाहन के साइड आ गया। जिससे उसकी वाहन अनियंत्रित हो गई और वह उसे बचाने के चक्कर मे सड़क किनारे एक चाय की गुमटी को तोड़ दिया। इस दौरान उसकी हाइवा सड़क पर ही पलट गई।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की बड़ी घटना नहीं हुई। जैसे ही हाइवा सड़क पर पलटी की जोड़दार आबाज होने के कारण आसपास के लोग दौर कर आए। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से चालक और उपचालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद बलवाहाट-सिमरीबख्तियारपुर सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर घटना की सूचना पर पहुंची बख्तियारपुर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon