
PURNIA NEWS : पशु चिकित्सालय पूर्णिया का औचक निरीक्षण, टीकाकरण और जागरूकता अभियान को लेकर दिए गए निर्देश
PURNIA NEWS : जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों द्वारा सतत स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा पशु चिकित्सालय, पूर्णिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित पशु चिकित्सकों एवं कर्मियों से सरकार द्वारा संचालित पशुपालन योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की जानकारी ली गई।
उन्होंने अस्पताल की सभी पंजीयों की जांच की और समय पर पशुओं एवं कुक्कट का टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही चिकित्सकों को किसानों से सीधे संवाद स्थापित कर पशु रोगों के प्रति उन्हें जागरूक करने और विभागीय योजनाओं से अधिक से अधिक पशुपालकों को लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान विभागीय कर्मियों की सक्रियता और सेवा भावना पर विशेष बल दिया गया।
अंग इंडिया न्यूज़
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
Follow Me