Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर
  • नालंदा जिले के एक मध्य विद्यालय कला कैला में मिड-डे मील के बाद 3 दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, जांच शुरू

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

Purnia News
पूर्णिया

पूर्णियाँ विश्वविद्यालय ने स्नातक नामांकन आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए अंतिम मौका दिया, 04 जुलाई तक करें सुधार

By अंग इंडिया न्यूज़
June 29, 2025 2 Min Read
0

पूर्णियाँ, किशन भारद्वाज: पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक (CBCS) सत्र 2025-2029 के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। छात्र कल्याण पदाधिकारी के पत्रांक PUP/DSW/91/25, दिनांक 28.06.2025 के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की समीक्षा में यह पाया गया है कि कई विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की अंक तालिका में पूर्णांक (Full Marks) और प्राप्तांक (Obtained Marks) की जानकारी गलत या अधूरी भरी है। उदाहरणस्वरूप, जिन छात्रों के 12वीं में 347 अंक हैं, उन्होंने केवल ‘3’ या ’34’ ही दर्ज कर दिया है। कुछ छात्रों ने केवल प्रतिशत ही भरा है, अंक नहीं। ऐसी गलत प्रविष्टियों के कारण छात्रों का मेरिट लिस्ट में चयन नहीं हो पाएगा और उनका नामांकन प्रभावित होगा। इस स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय ने छात्रों को एक बार फिर मौका दिया है कि वे 29 जून से 04 जुलाई 2025 के बीच अपने आवेदन पत्र में सुधार कर लें। छात्रों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.purneau.ac.in पर जाकर “Samarth Admission Portal” में लॉगिन कर, “Educational Details” सेक्शन में सही पूर्णांक और प्राप्तांक भरना होगा। यह सुधार प्रक्रिया बिना किसी पुनः भुगतान के की जा सकती है। सुधार के बाद आवेदन का प्रिंट निकालना अनिवार्य है।

Purnia News

  • महत्वपूर्ण निर्देश :

यदि सुधार समय पर नहीं किया गया, तो आवेदन स्वतः अस्वीकृत कर दिया जाएगा।

सभी विवरण मूल प्रमाणपत्र के अनुसार भरें।

गलत जानकारी पाए जाने पर आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

सुधार के बाद कोई अपील स्वीकार नहीं होगी।

सहायता के लिए संपर्क करें :
ईमेल : help-deskadmission@purneau.ac.in

हेल्पलाइन : 7004639847 / 6204048008 (समय: सुबह 10:00 से शाम 05:00 तक)

सभी छात्रों से अनुरोध है कि समय रहते अपने आवेदन की जांच कर लें और आवश्यक सुधार अवश्य करें, अन्यथा भविष्य में होने वाली किसी भी समस्या के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Tags:

PURNIA NEWS
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

PURNIA NEWS : नगर पंचायत के उपचुनाव में महिलाओं की भागीदारी अव्वल, हुए 70 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

Next

PURNIA NEWS : मुहर्रम पर्व को लेकर डगरूआ थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. {{Amit Jha}}