Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर
  • नालंदा जिले के एक मध्य विद्यालय कला कैला में मिड-डे मील के बाद 3 दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, जांच शुरू

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

पूर्णिया

PURNIA NEWS : बिचड़ा तैयार नहीं होने से धान की फसल लगाने में हो रही है देरी

By अंग इंडिया न्यूज़
June 29, 2025 2 Min Read
0

PURNIA NEWS : धान का कटोरा कहे जानेवाले धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र में इस समय धान की रोपनी आरम्भ नहीं हो पाई है | बिचड़ा तैयार होने में देरी की वजह से किसान वर्तमान समय तक धान की रोपनी आरम्भ नहीं कर पाए है | हालाँकि धान का बिचड़ा कुछ प्रखंडों में तैयार हो चूका है | अनुमंडल क्षेत्र के जिन किसानों ने रोहणी नक्षत्र में धान का बिचड़ा डाला था उनके द्वारा आद्रा नक्षत्र में धान रोपनी आरम्भ किया जायेगा | रोहणी नक्षत्र में धान का बिचड़ा डालना किसान सगुन दायक मानते हैं | परन्तु इस बार रोहणी नक्षत्र में तेज धूप और नौतपा चलने की वजह से अधिकांश किसान अपने खेतों धान का बिचड़ा नहीं डाल पाये थे । जिस वजह से इसबार धान की फसल लगाने में किसानों को देर हो रही है | इसके साथ ही रोहिणी नक्षत्र में इसबार किसानों के अनुकूल बारिश भी नहीं हुई । मानसून की देरी और धान का बिचड़ा के समय पर तैयार नहीं होने का खामियाजा इसबार धान लगाने वाले किसानों को भुगतना पड़ेगा | रोहणी नक्षत्र में डाला गया बिचड़ा भी समय पर तैयार नहीं होने से इस समय धान की रोपनी अनुमंडल क्षेत्र में आरम्भ नहीं हो पाई है |

किसानों को अनुदानित दर पर मिला आवंटित किया गया बिज :—

धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र के सभी चारों प्रखंडो में सरकारी स्तर से किसानो को अनुदानित दर पर धान का बिज उपलब्ध कराने का काम सरकारी स्तर से किया गया | सरकारी स्तर से किसानों को सबौर सम्पन्न प्रभेद जो गहरा और ऊंची दोनों जमीन पर अच्छी उपज देनेवाले हाइब्रिड किस्म है उपलब्ध कराया गया है । इसके अलावे किसानों को 6444 पर भी इसबार अनुदान दिया गया है । धमदाहा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुशांत कुमार सौरभ एवं नोडल अधिकारी समरदीप कुमार ने बताया कि इस बार क्षेत्र के किसानो को होम डेलिवरी बिज उपलब्ध कराने का काम भी सरकारी स्तर से किया गया है | उन्होंने बताया की 5 रुपया प्रति किसान के दर से किसानों को धान का बीज होम डिलीवरी किया गया है ।

हायब्रिड धान किसानों की पहली पसंद —

सरकारी स्तर से मिलने वाले अनुदानित धान के बिज के साथ साथ हायब्रिड धान अनुमंडल क्षेत्र के किसानों की पसंद बने हुए हैं | अनुमंडल क्षेत्र के अधिकांश किसान अपने खेतों में धान के उन्नत प्रभेद बीबी-11, जीएस-1 जैसे प्रभेद लगाने में रूचि दिखा रहे हैं | किसानों ने बताया की ये प्रभेद कम समय में तैयार हो जाता है और इसकी उपज भी अच्छी होती है | धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के चर्चित किसान विकास चौधरी, शैलेन्द्र कुमार सिंह उर्फ मुनमुन जी, नारायण मंडल, भवानीपुर के किसान मनोज सिंह, प्रो० शम्भू प्रसाद सिंह आदि ने बताया की आद्रा नक्षत्र आरम्भ हो गया है | किसानों ने बताया कि बहुत जल्द धान की रोपनी आरम्भ कर दिया जायेगा |

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

PURNIA NEWS : मुहर्रम पर्व को लेकर डगरूआ थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

Next

PURNIA NEWS : निःशुल्क सेवा शिविर को लेकर बोलबम सेवा समिति की बैठक

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. {{Amit Jha}}