SAHARSA NEWS : भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने डॉ शशिशेखर झा सम्राट

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने सहरसा के भाजपा नेता डॉ शशिशेखर झा को भाजपा का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया।उन्हें दो जुलाई को पटना ज्ञान भवन में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आमंत्रित किया गया है । डॉ शशिशेखर झा भाजपा के विभिन्न पदों काम किए है अभी हाल में उनके नेतृत्व में सहरसा जिला में भाजपा सदरस्यता अभियान में एक लाख पचास हज़ार के लगभग भाजपा के सदस्य बने। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के वार्ड स्तर से प्रदेश स्तर के अनेक दायित्व का निर्वहन किया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सहित भाजपा के कई विधान सभा के प्रभारी के रूप में भी काम किए है। डॉ शशिशेखर झा भाजपा मधेपुरा लोक सभा सह प्रभारी के रूप में भी पार्टी का कार्य किए है।

इनके अलावा पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन सहरसा की महापौर श्रीमति बैन प्रिया पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव प्रदेश महामंत्री श्रीमति लाजवंती झा पूर्व जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, राजीव रंजन, नीरज गुप्ता, मदन प्रसाद चौधरी, सहित डॉ शैलेन्द्र कुमार, डॉ रामनरेश सिंह को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आमंत्रित किया गया है।जिला अध्यक्ष साजन शर्मा सभी पदाधिकारियों के नामो का प्रदेश अध्यक्ष जी को अवगत कराया !वही नये कार्यकारिणी सदस्य डॉ शशि शेखर सम्राट नें कहा कि मै भाजपा का अनुशंसित कार्यकर्त्ता हूं। पार्टी एवं संगठन विस्तार के लिए समर्पित होकर निष्ठापूर्वक सदैव निर्वहन करता रहुंगा।साथ ही पार्टी के द्वारा जो भी दायित्व मिलेगा उसका पालन ईमानदारी पूर्वक करुंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *