PURNIA NEWS : अभाविप पूर्णिया-अररिया के विभाग संयोजक बने नीतीश निक्कु, दीपक कुमार को सौंपा गया पूर्णिया पूर्व जिला संयोजक का दायित्व

PURNIA NEWS : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, उत्तर बिहार प्रांत द्वारा वैशाली जिले में 26 से 29 जून तक आयोजित प्रांतीय अभ्यास वर्ग का सफल आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों से करीब 300 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ अभाविप के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संगठन की नई जिला व विभागीय घोषणाएं की गईं, जिसमें पूर्णिया-अररिया से नीतीश निक्कु को विभाग संयोजक एवं दीपक कुमार को पूर्णिया पूर्व का जिला संयोजक नियुक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि नीतीश निक्कु पूर्व में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संगठन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं, वहीं दीपक कुमार भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन कर चुके हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon