PURNIA NEWS : फोर्टिफाइड चावल को लेकर राइस मिलरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण, गुणवत्ता सुधार पर जोर

PURNIA NEWS : समाहरणालय पूर्णिया स्थित “प्रज्ञान” सभागार में जिला पदाधिकारी रामबाबू डीएम एसएससी की अध्यक्षता में बिहार राज्य खाद्य निगम (BSFCSCL) एवं वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) के संयुक्त तत्वावधान में पूर्णिया और कटिहार जिले के सभी पैनलयुक्त राइस मिलरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में राइस मिलरों को फोर्टिफाइड चावल की गुणवत्ता, भंडारण मानक, रखरखाव, और FoRTrace पोर्टल पर रिपोर्टिंग से जुड़े विषयों पर गहन जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में राज्य खाद्य निगम पटना से मणि भूषण सिंह (भंडार प्रबंधन विशेषज्ञ) और गीतश्री फुकन (सीनियर प्रोग्राम एसोसिएट, WFP) सहित 30 राइस मिलर, उनके प्रतिनिधि, सहायक प्रबंधक एवं गुणवत्ता नियंत्रक उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon