PURNIA NEWS : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है, जिसमें सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पुनरीक्षण से जुड़ी सभी गतिविधियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किया जाए।
इसी क्रम में पूर्णिया पूर्व के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा 62-पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दीमिया छतरजन पंचायत में मतदाताओं के बीच प्रपत्र ‘सी’ वितरित किया गया। इस दौरान आम मतदाताओं से आग्रह किया गया कि वे प्रपत्र को शीघ्रता से भरकर जमा करें, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके और सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके।



