PURNIA NEWS : टीकापट्टी थाना में हुई शांति समिति की बैठक

PURNIA NEWS, अभय कुमार सिंह : टीकापट्टी थाना पुलिस ने मुस्लिम भाईयों के मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई । इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष अमित कुमार ने किया । मौके पर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवियों से अपील की कि वे क्षेत्र में मुहर्रम के दौरान शांति बनाए रखेंगे तथा सांप्रदायिक सौहार्द का मिशाल पेश करेंगे । बिना लाइसेंस के कोई भी ताजिया जुलूस नहीं निकालेगा । कहीं से कोई गडबडी की सूचना मिलती है या फिर कोई षराब पीकर हुडदंग करता है, उसकी तुरत सूचना दें, पुलिस तुरंत उसपर कार्रवायी करेगी ।

मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों ने आश्वासन दिया कि इस क्षेत्र में आजतक हमेशा ही सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश की है । वेलोग आपस में मिलकर मुहर्रम का त्योहार खशी-खुशी मनाएंगे । इस अवसर पर सरपंच शिवकुमार यादव, सामाजिक कार्यकर्त्ता कुंदन बिहारी, कालेश्वर मंडल, पैक्स अध्यक्ष कैलाश भारती, पूर्व समिति सदस्य ब्रहमदेव महतो, जदयू के संजय कुमार मंडल, महेष महतो, नवीन महतो सहित दर्जनों की संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon