PURNIA NEWS : अमौर में गणना प्रपत्र वितरण और अपलोडिंग कार्य का निरीक्षण, डीएम ने दिए निर्देश

PURNIA NEWS : विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार  ने रविवार को पूर्णिया जिले के अमौर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर वहां गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और अपलोडिंग की प्रक्रिया का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ERO, AERO, BDO और BLO सुपरवाइजरों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर कार्यों को प्राथमिकता देते हुए समय पर निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक प्रक्रिया की पारदर्शिता और समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon