ARARIA NEWS : सदर अस्पताल में मुफ्त डिजिटल एक्स-रे एवं सिटी स्कैन की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध : जिला प्रशासन

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया जिला प्रशासन के अपने सोशल मीडिया पेज के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार ने सदर अस्पताल की सेवाओं के बारे में बताया। वही बताया गया कि अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध हैं। यहां चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ हर समय मौजूद रहते हैं। इसके साथ ही अस्पताल में प्रतिदिन 30 से 40 प्रसव होते हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित प्रसव और अल्ट्रासाउंड की सुविधा है।सदर अस्पताल में मुफ्त डिजिटल एक्स-रे की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है।

सिटी स्कैन की सुविधा भी 24 घंटे मिलती है। इसके लिए सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क लिया जाता है। गुर्दे की बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है। नवजात शिशुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। एक दिन से 28 दिन तक के बच्चों के लिए गहन चिकित्सा इकाई (NICU) स्थापित की गई है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon