ARARIA NEWS : अररिया में बरामदे पर सो रहे बाप-बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, एक की मौके पर ही मौत

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया में अपराधियों ने घर के बरामदे पर सोए पिता-बेटे को गोली मार दी। वही, इस घटना में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता पूर्णिया के एक प्राइवेट अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। ये घटना अररिया जिले के महलगांव थाना क्षेत्र के ककोड़वा वार्ड नंबर 9 की बताया जा रहा है वही, बताया जा रहा है की बरामदे पर सोए पिता-बेटे को अपराधियों ने गोली मार दी l बदमाशों ने बेटे को सिर में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई l वहीं पिता को बांह में गोली लगी, जो उनकी हड्डी में जाकर फंस गई. घटना के बाद आनन फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया l

वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया गया l वही, इस घटना की सूचना मिलते ही महलगांव थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए. इसके साथ ही मामले की जाँच शुरू कर दी गई l रविवार सुबह सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह सदर अस्पताल और फिर उसके बाद घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने वारदात के बारे में परिवार के सदस्यों से जानकारी हासिल की और पुलिस मामले की जाँच और अपराधियों की तलाश में जुट गए है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon