PURNIA NEWS : देसी कट्टा से फायर कर भाग रहा था आरोपी, ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस ने हथियार समेत पकड़ा

PURNIA NEWS : पूर्णिया के धमदाहा थाना क्षेत्र स्थित कस्मरा वार्ड संख्या 5 निवासी वीडियों सिंह ने बीते 6 जुलाई की रात जान मारने की नीयत से देसी कट्टा से फायरिंग की और भागने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

धमदाहा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी वीडियों सिंह की तलाशी ली, जिसके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक फायर हो चुका बुलेट और एक खोखा बरामद हुआ। पुलिस ने सभी हथियारों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पुनीत राजीव कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में सशस्त्र बल की भी भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon