Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर
  • नालंदा जिले के एक मध्य विद्यालय कला कैला में मिड-डे मील के बाद 3 दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, जांच शुरू

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

पूर्णिया

PURNIA NEWS : अंधविश्वास बना पांच लाशों की वजह, टेटगामा में पूरे परिवार का किया गया नरसंहार

By अंग इंडिया न्यूज़
July 7, 2025 1 Min Read
0

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले के राजीगंज पंचायत अंतर्गत टेटगामा वार्ड-10 में अंधविश्वास ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। गांव के कुछ लोगों ने एक ही परिवार की महिला सीता देवी को डायन बताकर रविवार की रात करीब 10 बजे उसके घर धावा बोल दिया। पीड़ित बेटे सोनू के मुताबिक, करीब 50 लोग लाठी-डंडे और बांस लेकर पहुंचे और मां को पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते पूरे परिवार को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्णिया एसपी की अगुवाई में पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। एसपी लगातार खुद निगरानी बनाए हुए हैं और कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई हैं।

वारदात के बाद टेटगामा गांव के लोग दहशत में हैं। आसपास के घरों के लोग भागकर फरार हो चुके हैं और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

PATNA NEWS : लक्ष्य प्रमाणीकरण से बढ़ी सरकारी अस्पतालों में प्रसव सेवाओं की विश्वसनीयता, 7 जिलों के 10 संस्थानों को मिला राज्य स्तरीय सर्टिफिकेट

Next

PURNIA NEWS : दुर्गा वाहिनी-मातृशक्ति की दो दिवसीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण पर हुआ फोकस

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. {{Amit Jha}}