PURNIA NEWS : जदयू की साइकिल रैली से मतदाता जागरूकता की नई पहल, गांव-गांव पहुंचा संदेश

PURNIA NEWS आनंद यदुका : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनता दल (यूनाइटेड) कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों में साइकिल रैली निकालकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। प्रखंड मुख्यालय से निकली रैली का नेतृत्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष एवं बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर तथा जिला महासचिव रूपेश कुमार मंडल ने किया, वहीं बलिया में आयोजित रैली का नेतृत्व जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर मंडल एवं जिला सचिव निर्मल कुमार राय ने किया।

रैली के दौरान जदयू कार्यकर्ता गांव-गांव और मोहल्लों में पहुंचे, जहां उन्होंने मतदाताओं को पुनरीक्षण अभियान के तहत अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाने, आवश्यक संशोधन कराने और अपने मताधिकार को लेकर सजग रहने की अपील की। माइकिंग के माध्यम से जागरूकता फैलाते हुए रैली का संदेश दूर-दूर तक पहुंचाया गया। इस अभियान में जदयू नेता दीपक कुमार, दिनेश मेहता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon