PURNIA NEWS : MP साहब! चाय-नाश्ता छोड़िए, दो-दो वोटरों से निपटिए” — BLO गोल्डेन सिंह का सोशल मीडिया पर तीखा जवाब वायरल

PURNIA NEWS : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि “अगर कोई बीएलओ या चुनाव कर्मी आपके घर आए, तो उसे चाय-नाश्ता कराइए और फिर भगा दीजिए।” इस बयान पर अब चुनाव ड्यूटी में लगे BLO (मतदाता सूची पुनरीक्षण कर्मचारी) भी खुलकर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे हैं। BLO गोल्डेन सिंह, जो पूर्णिया जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में लगे हुए हैं, ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर पप्पू यादव के बयान की तीखी आलोचना की है।

उन्होंने कहा: “MP साहब, क्या दो जगह वोटर लिस्ट में नाम रहना चाहिए? मैं खुद 2009 से BLO हूं। उस समय हमारे पंचायत के साथ-साथ बगल के पंचायत सोनमा में भी कई लोगों के नाम थे। वे दोनों जगह से योजनाओं का लाभ उठा रहे थे। मैंने 50 से अधिक फर्जी नाम हटाए — तब आपके कार्यकर्ताओं ने मुझसे कहा कि इससे पप्पू सिंह को चुनाव में नुकसान होगा, लेकिन मैंने सिर्फ चुनाव आयोग के नियमों का पालन किया। गोल्डेन सिंह ने आगे लिखा:> “आप BLO को चाय-नाश्ते की बात करते हैं, जबकि आज तक किसी ने एक गिलास पानी भी नहीं दिया। गाँव के गरीब लोग ही सबसे पहले दस्तावेज लेकर आते हैं, क्योंकि उन्हें सिस्टम पर भरोसा है। फर्जी वोटर का नाम हटाना जरूरी है और इस बार आयोग सख्ती से काम कर रहा है — चाहें आप चाहें या ना चाहें।”

उन्होंने MP पप्पू यादव को सीधे-सीधे नसीहत दी कि वे विवादित बयान देने के बजाय पूर्णिया के विकास और युवाओं की बेरोजगारी के समाधान पर ध्यान दें। गोल्डेन सिंह का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और बड़ी संख्या में लोगों ने इसे “जमीनी सच्चाई” बताते हुए शेयर किया है। BLO समुदाय में भी इस पोस्ट को लेकर उत्साह है, जो आमतौर पर चुनावी प्रक्रिया के अनदेखे नायक होते हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon