PURNIA NEWS : रायपुरा मुसहरी के दो युवक की सड़क हादसे में सहारनपुर में मौत , परिजनों में कोहराम

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लाठी पंचायत के रायपुरा मुसहरी के दो युवक की सड़क दुर्घटना में यूपी के सहारनपुर में मौत हो गयी । मृतकों में रायपुरा मुसहरी निवासी इंदल ऋषि (18 बर्ष) एवं बबलू ऋषि (27 बर्ष) शामिल हैं । मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों युवक कुछ दिनों पूर्व ही अपने घर से कमाने के लिए सहारनपुर गया था । सहारनपुर में ही मजदूरी कर वापस लौटने के दौरान दोनों युवक को अनियंत्रित हाइवा ने धक्का मार दिया । जिससे दोनों युवक की मौत सहारनपुर में ही हो गयी थी । मंगलवार की देर रात्रि दोनों मृतक का शव उसके घर लाया गया । शव पहुंचते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया ।

वहीं घटना की जानकारी पाकर मंगलवार की रात्रि ही जिला पार्षद रानी भारती मृतक के घर पहुंच उसके परिजनों को सांत्वना देने का काम किया । इस दौरान जीप सदस्य सुश्री भारती ने दोनों मृतक के परिजनों को अपने निजी कोष से आर्थिक सहायता देने का काम भी किया । इधर दूसरी तरफ बुधवार को रुपौली विधायक के प्रतिनिधि के तौर पर नरेंद्र झा मृतक के घर पहुंच दोनों मृतक के आश्रितों को ढाई-ढाई हजार रुपया देने का काम किया । एक साथ दो युवक की मौत के बाद से समूचे रायपुरा मुशहरी गांव में कोहराम मचा हुआ है । घटना की जानकारी पाकर पूर्व मुखिया चंदन कुमार यादव उर्फ चंदू, समाजसेवी अरुण राय आदि भी मृतक के घर पहुंच सांत्वना देने का काम किया ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon