ARARIA NEWS : अररिया डीएम ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण का लिया जायजा

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के कार्यों का जायजा लेने अररिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनिल कुमार आज फारबिसगंज एवं नरपतगंज प्रखंड पहुंचे। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली गई। इस अवसर पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी–सह–अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी–सह–भूमि सुधार उप समाहर्ता, फारबिसगंज एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने गणना प्रपत्रों (फॉर्म्स) के अपलोडिंग की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी लंबित/प्राप्त प्रपत्रों को पोर्टल पर अपलोड किया जाये।

उन्होंने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि फारबिसगंज एवं नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का सतत अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फॉर्म भरने हेतु प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाये, ताकि वे अपने मताधिकार से वंचित न हों। विदित हो कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 अंतर्गत हाउस टू हाउस सर्वेक्षण 25 जून 2025 से प्रारंभ है, जो 26 जुलाई 2025 तक निर्धारित है। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 01 अगस्त 2025 को किया जायेगा। इसके उपरांत दावे एवं आपत्तियाँ दाखिल करने की अवधि 01 अगस्त से 01 सितंबर 2025 निर्धारित होगी।अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 सितंबर 2025 को किया जायेगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon