ARARIA NEWS : एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण के लिए दिये कई दिशा-निर्देश

ARARIA NEWS, प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया समाहरणालय स्थित परमान सभा कक्ष में पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने गुरुवार को जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। वही, इस मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी के साथ एएसपी रामपुकार सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर फखरे आलम, साइबर डीएसपी रजिया सुल्ताना, यातायात डीएसपी दीवान इकराम, फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साहा के साथ जिले के सभी थाना और ओपी के थानाध्यक्ष, सर्किल इंस्पेक्टर और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। एसपी ने थानावार वादों के निबटारे का अवलोकन किया।

साथ ही फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर थानावार समीक्षा के साथ पिछले घटित घटनाओं के प्रगति रिपोर्ट की जानकारी पुलिस अधिकारियों से ली। एसपी ने लंबित मामलों के निबटारे को लेकर पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए मामले की निबटारे में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही दीवा गश्ती के साथ रात्रि गश्ती और बैंक सहित अन्य फाइनेंशियल संस्थाओं की जांच नियमित तौर पर करने का निर्देश दिया। एसपी अंजनी कुमार ने पुलिस अधिकारियों को घटना के बाद अनुसंधान में तकनीकी और फोरेंसिक साइंटिफिक लैब की मदद लेने का आदेश पुलिस अधिकारियों को दिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon