ARARIA NEWS : उद्योग मंत्री का अररिया में हुआ भव्य स्वागत, मंत्री ने कार्यकर्ताओ को दिया विधानसभा जीत का मंत्र

ARARIA NEWS, प्रिंस(अन्ना राय) : बिहार सरकार के उद्योग मंत्री एवं अररिया जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा का आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के अररिया जिला अध्यक्ष के निज आवास पर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया एवं बाबा सुंदरनाथ धाम का स्मृति चिन्ह दिया और उनके साथ जेडीयू के जिला अध्यक्ष अशीष पटेल, नरपतगंज विधानसभा के विधायक जयप्रकाश यादव, अररिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजय कुमार झा ,जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, आकाश राज, जिला उपाध्यक्ष किरण कुमारी ,जिला मंत्री कनकलता झा, संस्कृत शिक्षा बोर्ड के जिला अध्यक्ष पंडित इंदुकांत मिश्रा,भाजपा नेता नागेश्वर यादव ,सांसद के रेल प्रतिनिधि राजा मिश्रा , आई टी सेल के संयोजक संतोष झा ,भाजपा नेता सुरेश लाल दास ,सहित दर्जनों की संख्या में NDA कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंत्री श्री मिश्रा ने 2025 विधानसभा चुनाव में अररिया के सभी 6 विधानसभा जीत का मंत्र दिया और सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और कार्यकर्ताओं द्वारा सभी कार्यक्रमों को जमीन पर उतरने का आहवान भी किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon