PURNIA NEWS : बीएलओ ने बीस सूत्री सदस्य का फाड़ा मतदाता सूची फार्म, बीडीओ को दिया आवेदन

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शहीदगंज पंचायत के बूथ नंबर 72 पर कार्यरत बीएलओ ने प्रखण्ड बीस सूत्री सदस्य सह हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष शेख सद्दाम का मतदाता सूची फार्म जमा लेने के बदले फार दिया है । इसको लेकर शेख सद्दाम ने भवानीपुर बीडीओ को आवेदन दिया है । बीस सूत्री सदस्य शेख सद्दाम ने बताया कि वह मतदाता सूची पुनरीक्षण वाला फार्म जमा करवाने बीएलओ के पास गए थे । उन्होंने बताया कि बीएलओ उनसे फार्म लेकर उनके सामने ही फाड़ दिया ।

उसने बताया कि जब वह बीएलओ से फार्म फाड़ने का कारण पूछा तो वह उल्टे उसपर गुस्सा हो गया और उससे कहने लगा कि तुमको जहां जाना है जाओ मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा । मामले को लेकर शेख सद्दाम ने प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह भवानीपुर बीडीओ को लिखित आवेदन दिया है । इस बावत भवानीपुर बीडीओ विकाश कुमार ने कहा कि बीएलओ से स्पष्टीकरण पूछा जा रहा है । उन्होंने कहा कि स्पष्टीकरण का जवाब मिलने पर बीएलओ पर उचित कार्रवाई किया जायेगा ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon