PURNIA NEWS : विधायक विजय खेमका ने जिलाधिकारी से की मुलाकात, पूर्णिया की विकास योजनाओं पर तेजी लाने की मांग

PURNIA NEWS : पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने शुक्रवार को जिला पदाधिकारी से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत विभिन्न योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पूर्णिया में प्रस्तावित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, रंगभूमि मैदान स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और तारामंडल (प्लेनेटोरियम) जैसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। विधायक ने निर्माणाधीन खादी मॉल के कार्य में तेजी लाने तथा पुराने बस स्टैंड के जीर्णोद्धार को जल्द प्रारंभ करने का आग्रह किया। साथ ही, रानीपतरा और अब्दुल्लानगर में स्वीकृत दो पावर सब-स्टेशनों (PSS) पर चिन्हित स्थलों पर कार्य शीघ्र शुरू कराने की बात कही।

पर्यटन विभाग के निर्देशानुसार प्राचीन जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु स्थल जांच प्रतिवेदन शीघ्र भेजने पर भी जोर दिया। उन्होंने गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में प्रशासन की भूमिका की सराहना करते हुए इसे लोकतंत्र की मजबूती से जोड़ा। राजीगंज पंचायत के टेंटगामा गांव में हुई दुखद घटना पर विधायक ने पीड़ित परिवार को त्वरित सरकारी सहायता दिलाने का भी अनुरोध किया। उन्होंने विश्वास जताया कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों को गति मिलेगी और जनता तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचेगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon