PURNIA NEWS : मतदाता पुनरीक्षण में अमौर प्रखंड में हो रही गड़बड़ी

PURNIA NEWS, विमल किशोर : मतदाता पुनरीक्षण में अमौर प्रखंड में हो रही गड़बड़ी ।अमौर प्रखंड में मतदाता पुनरीक्षण डाटा अपलोड में हो रही व्यापक गड़बड़ी । मामला अमौर प्रखंड के खरहिया पंचायत में देखने को मिला। जहां एक ही परिवार के 9 मतदाता में आठ मतदाताओं के डाटा में गलत अपलोड कर दिया गया ।जन्मतिथि किसी में बदल दिया गया तो किसी में आधार नंबर की जगह राशन कार्ड का नंबर डाल दिया गया। कहीं मां पिता का नाम छोड़ दिया गया ।इसी तरह अन्य पंचायत के मतदाता का डाटा अपलोड करने में गड़बड़ी हो रही है। हरिया पंचायत के बूथ नंबर 28 में निर्वाचन आसिफ अख्तर अंसारी का मतदाता पर्पत्र प्रारूप में जन्मतिथि 28 11 1989 लिखा गया है एवं आधार संख्या 7634 26352305 दिया गया है।

आवेदक द्वारा ऑनलाइन डाटा निकलने पर डेटा प्रविष्टि में डेट ऑफ बर्थ एक एक 1989 एवं आधार नंबर में राशन कार्ड नंबर 100938 2589 810167808 दर्ज किया हुआ है इसी तरह परिवार के अन्य सात सदस्यों का डाटा एंट्री में गलत प्रविष्टि किए जाने को लेकर प्रभावित परिवार बीडीओ से मिले और मामले को बताया। जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि अफरोज आलम ने जिला पदाधिकारी से मामले को त्वरित संज्ञान में लेते हुए सुधार करने की मांग की। प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है वरीय पदाधिकारी को सूचना दी जा रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon