SAHARSA NEWS : हॉकी स्टेट जूनियर चैंपियनशिप को लेकर जिला टीम के खिलाड़ी हुए चयनित

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : हॉकी एसोसियेशन ऑफ बिहार का पहली हॉकी स्टेट जूनियर चैंपियनशिप राजगीर में 13 जुलाई से 17 जुलाई तक बालक एवं बालिका का जूनियर स्टेट चैंपियनशिप राजगीर नालंदा में होने जा रहा है। इस अवसर पर हॉकी एसोसियेशन ऑफ सहरसा 9 जुलाई से 11 जुलाई तक खिलाड़ियो का चयन कर टीम का गठन किया गया। चयनित खिलाड़ी में नीरज कुमार, प्रियांशु राज, मो अशुदुल्ला, स्वरित कुमार, विशाल कुमार, शिवनंदन कुमार, राज कुमार, रोशन कुमार, अनु कुमार, सोनू कुमार, रोशन कुमार,मो हमजा, हिब्जू रहमान, प्रेम कुमार, प्रीतम कुमार, आदित्य कुमार, प्रिंस कुमार, कृष्णा कुमार शामिल है।

इस अवसर पर हॉकी एसोसियेशन ऑफ सहरसा के संरक्षक डॉ. रेणु सिंह, सचिव सुनील कुमार झा,एल आई सी. के कुमार साहब, डॉ शशिशेखर सम्राट, डॉ रमण झा, लाजवंती झा, नेहरू युवा केन्द्र से अवकाश प्रताप टी.एन. सिंह, मोहन साह, ब्रजेश कुमार, एम.एल.टी कॉलेज के प्रियरंजन, मनोहर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिथलेश कुमार, सर्वेश कुमार, रश्मी उरांव, प्रमोद झा, रोशन सिंह धोनी, अमित ठाकुर, सबो ने हॉकी टीम को बधाई देते हुए अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। वही दूरभाष पर अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह सह एम.एल.सी कोशी प्रमंडल सहरसा ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि सहरसा में हॉकी को ग्रामीण स्तर पर ले जाने की जरूरत है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon