PURNIA NEWS : लतामबाड़ी में हुए जमीन विवाद में दो अलग-अलग मामले दर्ज, एक को भेजा गया जेल

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : बीते शनिवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत शहीदगंज पंचायत के लतामबाड़ी गांव में जमीन विवाद में दो पक्षो के बीच हुए गोलीबाड़ी एवं दो देशी कट्टा बरामद मामले में दो अलग-अलग प्रथमिकी दर्ज किया गया है । एक आवेदन पीड़ित पक्ष के द्वारा दिया गया था, जिसपर भवानीपुर थाना में कांड संख्यां 179/25 दर्ज किया गया है । जबकि दो देशी कट्टा बरामद करने और पुलिस अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करने को लेकर भवानीपुर थाना के अवर निरीक्षक विकास कुमार के आवेदन पर कांड संख्यां 178/25 दर्ज किया गया है । वहीं इस मामले में हिरासत में लिये गये नूर मोहम्मद को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

भवानीपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि लतामबाड़ी में शनिवार को एक बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था । जिसमे एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को गड़ासे के वार से घायल कर दिया गया था । उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो अवैध देशी कट्टा बरामद करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था । हिरासत में लिए गए नूर मोहम्मद की इस घटना में संलिप्तता सामने आने के बाद विधिवत उसकी गिरफ्तारी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon