PURNIA NEWS : अमौर विधानसभा के महेश बथना में मतदाता जागरूकता अभियान, जीविका टीम ने दिया SIR प्रपत्र समय पर जमा करने का संदेश

PURNIA NEWS : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी पूर्णिया के निर्देश व मार्गदर्शन में विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के तहत निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने और मतदाताओं को प्रपत्र भरकर समय पर जमा करने के लिए जागरूकता अभियान जारी है। इसी क्रम में रविवार को डीपीएम जीविका ओमप्रकाश मंडल एवं जीविका दीदी कैडर की संयुक्त टीम ने अमौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पंचायत खाड़ी महीन गांव स्थित मतदान केंद्र संख्या 190/191 (प्राथमिक विद्यालय महेश बथना) पर मतदाताओं को SIR प्रपत्र भरने और निर्धारित समय में जमा करने को लेकर जागरूक किया।

इस अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया की जानकारी दी गई और लोकतांत्रिक भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया गया।

#SIR2025 #मतदाता_जागरूकता #ECI #पूर्णिया #अमौर

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon