PURNIA NEWS : सरसी थाना क्षेत्र में अज्ञात महिला का क्षत-विक्षप्त शव बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच

PURNIA NEWS,प्रफुल्ल कुमार सिंह : पूर्णिया जिले के सरसी थाना अंतर्गत बुढ़िया धनघट्टा स्थित SH-77 के किनारे रविवार दोपहर एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षप्त शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पेट्रोल पंप के पास पाया गया, जिसे देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। साथ ही, महिला की मानसिक स्थिति असामान्य प्रतीत हो रही थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची सरसी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरसी थानाध्यक्ष अभय रंजन सिंह ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने यूडी (Unnatural Death) केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon