PURNIA NEWS : मोहर्रम मेले से नाबालिग को ले भागा युवक, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

PURNIA NEWS, विमल किशोर :  अमौर थाना क्षेत्र में मोहर्रम मेले के दौरान एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल पर भगाने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना को लेकर पीड़िता के पिता, जो रामनगर पंचायत के झौवारी गांव के निवासी हैं, ने अमौर थाने में प्राथमिकी संख्या 295/25 के तहत मामला दर्ज कराया था।

थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी फुरकान (पिता – स्व. जुबेर, निवासी – रामनगर) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon