Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

पूर्णिया

पूर्णिया पूर्व में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा और स्वास्थ्य मेले का भव्य आयोजन, परिवार नियोजन को लेकर किया गया जागरूक

By अंग इंडिया न्यूज़
July 14, 2025 2 Min Read
0

पूर्णिया: पूर्णिया पूर्व प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक हुआ। इस अवसर पर विशेष कैनोपी और परामर्श केंद्र के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन के विकल्पों और उनकी उपलब्धता की जानकारी दी गई। मेले में आए लोगों को विश्व जनसंख्या दिवस 2025 के संदेश “स्वस्थ गर्भधारण के लिए सही समय और अंतराल” और “माँ बनने की उम्र वही, जब तन और मन की तैयारी सही” के महत्व को समझाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत डीसीएम संजय कुमार दिनकर ने करते हुए पखवाड़े के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने जनसंख्या वृद्धि के संसाधनों पर प्रभाव और ग्रामीण चिकित्सकों की भूमिका पर बल दिया। पीएसआई इंडिया टीम ने आयोजन में सहयोग देते हुए पुरुष और महिला नसबंदी, उनके प्रोत्साहन और जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य किया।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शरद कुमार ने बताया कि योग्य दंपत्तियों को स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी और अस्थायी परिवार नियोजन सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। यूनिसेफ जिला सलाहकार शिव शेखर ने बिहार की उच्च प्रजनन दर पर चिंता व्यक्त करते हुए जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन अपनाने पर जोर दिया। वहीं डॉ. नीलू भारती ने गर्भनिरोधक विधियों के विभिन्न विकल्पों और उनके चुनाव की महत्ता पर प्रकाश डाला।

स्वास्थ्य मेला के अंत में हस्ताक्षर अभियान और शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समुदाय के सदस्यों, जिला स्वास्थ्य समिति, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, और डेवलपमेंट पार्टनर ने भाग लेते हुए परिवार नियोजन अपनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन जनसंख्या नियंत्रण और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक प्रभावी पहल के रूप में सामने आया।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

PURNIA NEWS : पहली सोमवारी को शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Next

मध्यस्थता कैम्पेन को सफल बनाने हेतु अधिवक्ताओं के साथ विचार विमर्श

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. {{Amit Jha}}