Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

पूर्णिया

PURNIA NEWS : भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी का 24 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन संपन्न, तीसरी बार जिला सचिव चुने गए कामरेड विकासचंद्र मंडल

By अंग इंडिया न्यूज़
July 14, 2025 2 Min Read
0

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी का 24 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन रूपौली में संपन्न हो गया । इसमें सर्वसम्मति से जिला सचिव सह पूर्व महागठबंधन के विधायक प्रत्याशी विकासचंद्र मंडल को पार्टी के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए, तीसरी बार जिला सचिव पर मनोनित किया गया है । इससे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है । इस सम्मेलन में लगभग सौ से ज्यादा क्षेत्र से प्रतिनिधियों ने भाग लिया । इस सम्मेलन की अध्यक्षता कामरेड नूतन आनंद एवं कामरेड शिवकुमार यादव अध्यक्ष मंडल ने किया । स्वागत भाषण चंद्रबदन पांडे ने किया । सम्मेलन का दूसरे दिन का उदघाटन राष्ट्रीय परिषद और राज्य कार्यकारिणी सदस्य कामरेड प्रमोद प्रभाकर ने किया । कामरेड प्रमोद प्रभाकर ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी की स्थापना का शताब्दी वर्ष भी है । आज विश्व पूजीवाद संकटग्रस्त है । पूंजीवाद समाजवाद का विकल्प नहीं हो सकता है । उन्होंने ब्राजील, बोलीविया, चिली आदि देशों में समाजवादी सरकार के शानदार क्रियाकलापों की चर्चा की और भारत में यूपीए सरकार को समर्थन देने और किसान-मजदूर के कल्याणार्थ बनाए गए नियमों की भी चर्चा की, जिसे आज केंद्र की मोद सरकार छीन रही है ।

उन्होंने केंद्र की सरकार और राज्य सरकार के किसानों, मजदूरों, नौजवानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ, नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का आहवान किया । सम्मेलन में कामरेड देव आनंद ने देश और दुनिया की वर्तमान स्थिति के मदेनजर राजनीतिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और कामरेड विकासचंद मंडल ने सांठनिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । प्रतिवेदन पर गहन चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया । इस अवसर पर सम-सामयिक प्रस्ताव यथा- मतदाता सूची में विशेष गहन पनरीक्षण के खिलाफ, 2024 के मतदाता सूची पर ही विधानसभा चुनाव कराने, बढती महंगाई और सभी स्तरों पर भ्रष्टाचार को अविलंब समाप्त करने, पूर्णिया में मक्का प्रसंस्करण आधारित उद्योग की स्थापना, अंधविश्वास के खिलाफ वैज्ञानिक चेतना का प्रसार, धर्म के आधर पर समाज को बांटने की साजिश के खिलाफ आदि पारित किया गया । अगले सत्र के लिए कुल 31 सदस्यीय जिला परिषद का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से कामरेड विकासचंद्र मंडल को जिला सचिव चुना गया । स्थानीय स्वागत समिति के धन्यवाद ज्ञापन और पर्यवेक्षक के समापन भाषण के बाद सम्मेलन की कार्रवाही समाप्त की गई ।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

PURNIA NEWS : कोशकीपुर-सिमडा प्रधानमंत्री ग्राम सडक की ढलाई टूटकर गिरी, आवागमन प्रभावित

Next

SAHARSA NEWS : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनमा इटहरी में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का उद्घाटन

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.