PURNIA NEWS : पूर्णिया में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तेज, बीएलओ कर रहे हैं घर-घर सर्वे

PURNIA NEWS : “कोई योग्य मतदाता छूटे ना” अभियान के तहत जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 का कार्य तेज़ी से जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार के निर्देश पर प्रखंड व अंचल स्तर के पदाधिकारी सक्रिय हैं।

रूपौली, अमौर, केनगर, बायसी समेत कई प्रखंडों में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों के साथ कैंप लगाकर गणना प्रपत्रों का संग्रहण एवं बीएलओ ऐप पर अपलोडिंग की जा रही है। केनगर, अमौर व बायसी में घर-घर जाकर प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण किया गया।

अधिकारियों ने बीएलओ टीम को त्रुटिरहित कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। साथ ही आम मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास भी किया गया, ताकि कोई पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon