ARARIA NEWS : डीएम ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी अनिल कुमार के अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01 जुलाई 2025 के क्रम में वैसे मतदाता जिनका गणना प्रपत्र अपलोड नहीं हुआ है तथा ASD मतदाताओं के साथ-साथ बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारी हेतु सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में उपस्थित मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के स्वागत के साथ बैठक की कारवाई शुरू की गई। सभी उपस्थित मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिला अन्तर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 के उपलब्धि के बारे में विस्तार पूर्वक बाताया गया। सभी उपस्थित मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 में अररिया जिला के कुल 06 निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को BLO के माध्यम से सभी मतदाताओं से गणना प्रपत्र एवं आवश्यक कागजात की प्राप्ति एवं ऑनलाईन अपलोड करने में आवश्यक सहयोग किया जा रहा है। सभी उपस्थित राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि वैसे मतदाता जिसका गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हो रहा है उनके गणना प्रपत्र की प्राप्ति में BLO को आवश्यक सहयोग किया जाये। साथ ही अपने स्तर से भी अपने BLA-2 को मतदान केन्द्र के स्तर पर BLO को सहयोग हेतु निदेशित भी किया जाय। उपरोक्त कार्य में BLO स्वयं भी BLA-2 का सहयोग ले भी रहे हैं। सभी मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 कार्यक्रम पर Feedback भी प्राप्त किया गया। सभी को आश्वासन दिया गया कि सभी मतदान केन्द्र के शत प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन सुनिश्चित कर लिया जायेगा।

सभी उपस्थित मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया गया कि निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा ASD मतदाताओं को चिन्हित् कर सूची बनाने एवं विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के क्रम में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मतदाता सूची का शुद्धिकरण करते हुए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन ससमय किया जायेगा। सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि लगातार बैठक करते हुए सभी मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों को विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के संबंध में उपलब्धि से अवगत कराया जाये तथा आवश्यक सहयोग भी प्राप्त किया जाय। बैठक के अन्त में सभी उपस्थित मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के क्रम में “कोई योग्य मतदाता छूटे ना” को सार्थक करने के उद्देश्य से आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की गई। इस बैठक में वरीय प्रभारी निर्वाचन सह एडीएम पीजीआरओ श्री अजय ठाकुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ राम बाबू कुमार, अपर समाहर्ता अररिया अनिल कुमार झा, उप विकास आयुक्त अररिया रोजी कुमारी अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, डीसीएलआर अररिया एवं फारबिसगंज सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon