SAHARSA NEWS : बालू गिट्टी व्यवसायी को पीठ पर मारी गोली

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात अपने दुकान के ग्राहक के टूट कर दूसरे व्यापारी के दुकान जाने के आक्रोश में एक बालू गिट्टी व्यापारी को दूसरे व्यापारी ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यवसायी को आनन-फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वे इलाजरत है।जिसकी सूचना पर सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी, सिमरी बख्तियारपुर थाना पुलिस टीम और सलखुआ थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल के परिजनों से घटना की जानकारी प्राप्त किया। आरोपी के घर पर छापामारी की गई। लेकिन आरोपी फरार बताए गए। जिसके बाद घायल के फर्द बयान को दर्ज कर आरोपी बनाए युवक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही थी। गोली से घायल पीड़ित व्यवसायी का नाम शायमल किशोर यादव है। वे सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरियारी गांव के रहने वाले हैं।घटना के सम्बंध में पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि देर रात जब वे अपने डिपो से घर जा रहे थे। उसी दौरान दो व्यक्ति रास्ते में सुनसान जगह पर खड़े थे।

वे दोनों पूर्व से ही उनके ही गिट्टी बालू के कारोबार से जुड़े हुए थे। दोनों व्यक्ति ने रास्ते में उनसे पूछा बहुत लेट से घर जा रहे हो। जिस पर उनको बताया कि कुछ ग्राहक आ गए थे। जिसके कारण लेट हो गई। जिसके बाद जैसे ही आगे बढ़े। तभी पीछे से उन दोनों ने उनके ऊपर गोली चला दी। जो गोली उनके पीठ पर लगी। जिसके बाद वे औधे मुंह जमीन पर गिर गए। उन्हें मरा समझ वे लोग फरार हो गए।उन्होंने आगे बताया कि उन्हें गोली मारने वाले दोनों व्यक्ति का धंधा, उनके दुकान खोलने से मंदा पड़ गया था। अपना धंधा मंदा होने के आक्रोश में उन पर गोली चलाई गई। उन्हें उनके ही गांव के संजय और अरुण नामक व्यक्ति के द्वारा गोली मारी गई थी।सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरयारी निवासी श्यामल यादव को दो व्यक्ति के द्वारा गोली मारने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद घटनास्थल पर उनके नेतृत्व में सिमरी बख्तियारपुर थाना पुलिस टीम और सलखुआ थाना पुलिस टीम पहुंची थी। घटनास्थल पर छानबीन की गई थी। घायल के द्वारा दो व्यक्ति का नाम गोली मारने को लेकर बताया गया था। घायल का निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। जल्द ही मामले के दोनों आरोपी की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon