PURNIA NEWS : 20 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार एक फरार

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : बलिया थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से 20 लीटर अवैध देशी शराब बरामद करते हुए एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है । जबकि पुलिस के छापेमारी के दौरान एक शराब कारोबारी भागने में सफल हो गया । बलिया थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहीदगंज पंचायत के भंगड़ा निवासी भादो ऋषिदेव के पुत्र नक्षत्र ऋषिदेव को असकतिया कदमटोला पुल के पास से दस लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है ।

जबकि तुलसी बिशनपुर संथाली टोला निवासी बड़ाबाबू मुर्मू के पुत्र छंगू मुर्मू के घर से दस लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद किया गया है । थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी के दौरान छंगू मुर्मू अपने घर मे शराब छोड़कर फरार हो गया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी नक्षत्र ऋषिदेव के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है । जबकि फरार छंगू मुर्मू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon