PURNIA NEWS : बिहार की राजधानी पटना में आयोजित चौथी बिहार स्टेट गटका कुश्ती चैंपियनशिप में पूर्णिया जिले के पांच पहलवानों ने अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक जीते और जिले का नाम रोशन किया। अंडर-30 वर्ग में अबरार अहमद ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अंडर-14 वर्ग में नूर हसन बाबू ने भी स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

अंडर-25 वर्ग में अमन भारती और शरेयार ने रजत पदक जीते, वहीं अंडर-17 वर्ग में तनिश कुमार सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें कुश्ती मैट के बेहतर उपयोग की सलाह दी। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *