Purnia News

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News विधानसभा स्तरीय भारतीय जनता पार्टी का बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत रुपौली प्रखंड के बिरौली बाजार स्थित मंगल चौक पर निजी भवन में एकदिवसीय महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा रुपौली मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी, जिला प्रभारी आलोक भगत, क्षेत्रिय प्रभारी नरेश साह, भाजपा पूर्णिया जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह उपस्थित थे।कार्यशाला का शुभारंभ डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

कार्यशाला में बूथ सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। इस अवसर पर विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी ने बूथ स्तर को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से लेकर मण्डल से चयनित 25 कर्मठ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। वहीं जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ मंत्र को दोहराया। क्षेत्रीय प्रभारी नरेश साह ने कार्यकर्ताओं से जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का आग्रह किया। कार्यशाला में एनडीए द्वारा जारी की गई नई पेंशन योजना की जानकारी भी दी गई। इस योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब 400 रुपए की जगह 1100 रुपए मासिक पेंशन मिलेगी।

इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो को हर बूथ के मतदाताओं को बताने का संकल्प लिया गया। बैठक में भवानीपुर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र महतो, मंडल अध्यक्ष मोलेश कुमार, टीकापट्टी मंडल अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, मोहनपुर मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार उर्फ हिटलर सिंह, बरूनेश्वर मंडल अध्यक्ष अरुण साह, जिला महामंत्री संजीव सिंह, जिला महामंत्री अरुण रॉय सिंह पूलक, विधानसभा प्रभारी यादवेंद्र सिंह उर्फ पिंटू , जिला उपाध्यक्ष क्रांति देवी, विधानसभा संयोजक अखिलेश महतो, मंडल प्रभारी, बूथ प्रभारी, BLA-1 शेखर गुप्ता, पूर्व प्रत्याशी परमानंद मंडल, पूर्व मंडल अध्यक्ष, सहित विधानसभा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *