पूर्णिया: भट्ठा बाजार स्थित स्व. जयकृष्ण मंडल सामुदायिक भवन में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से महिला विस्तारक प्रवासी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को महिलाओं के बीच सामूहिक रूप से सुना गया। नगर मंडल मध्य भाग की बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहीं। सभी प्रतिभागी महिलाओं का पारंपरिक अंगवस्त्र के साथ स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान भाजपा कार्यालय प्रभारी श्रीमती मीणा बनर्जी उपस्थित रहीं, जिनका केसरिया वस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। उदयपुर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती अनुश्री पूनिया का भी भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक विजय खेमका ने मुख्य अतिथि को भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान आगामी चुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा हुई। प्रदेश नेत्रियों तारा साह, अनुपमा झा और सरिता राय ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है।प्रवासी नेत्रियों मीणा बनर्जी और अनुश्री पूनिया ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने महिलाओं को मिली 33% नौकरी में आरक्षण, पेंशन योजनाओं में ₹1100 तक की वृद्धि और 125 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी उपलब्धियों को गिनाते हुए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।

विधायक विजय खेमका ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और मोदी के नेतृत्व में भारत का सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। उन्होंने विपक्ष को परिवारवाद, तुष्टीकरण और जंगलराज की राजनीति करने वाला बताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता महागठबंधन को करारा जवाब देगी।

कार्यक्रम के पश्चात महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भट्ठा चित्रावाणी रोड से सरदार पटेल स्मारक तक पदयात्रा कर जनसंपर्क किया और सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में बीणा सूद, पंकज कुमारी, लीला देवी, करुणा झा, रिंकू देवी, आरती जायसवाल, अवंतिका चौधरी, बेबी सिंह, नूतन सिंह, मनोज सिंह, राजेश चौरसिया और गौरव चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *