बाबा बरूणेश्वर धाम में पावर सब स्टेशन की स्थापना मील का पत्थर साबित होगा: शंकर सिंह

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: बाबा वरुणेश्वर धाम में पावर सबस्टेशन की स्थापना मिल का पत्थर साबित होगा। उक्त बातें पावर सबस्टेशन का भूमि पूजन करते हुए विधायक शंकर सिंह ने कही। उन्होंने कहा की बाबा वरूणेश्वर धाम में पावर सबस्टेशन की स्थापना मिल का पत्थर साबित होगा, इसके निर्माण के साथ ही यहां के लगभग 10 पंचायत के उपभोक्ताओं को इससे निर्वाध रूप से बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी।

उनके प्रयास से बी कोठी प्रखंड के बाबा वरूणेश्वर धाम में पावर सब स्टेशन का निर्माण होने जा रहा है। यह क्षेत्र बिजली के दृष्टिकोण से काफी उपेक्षित था, लोगों को बिजली के लिए काफी जूझना पड़ रहा था। अब इसके निर्माण से यहां के लोगों को बिजली निर्वाण रूप से मिलने की उम्मीद है। यह पावर सबस्टेशन बहुत जल्द तैयार हो जाएगा तथा उपभोक्ताओं को बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। उनका एक ही लक्ष्य है विधानसभा क्षेत्र को हर क्षेत्र में विकसित करना। जनता भगवान के आशीर्वाद से वे इसमें धीरे-धीरे आगे बढ़ते चले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *