Purnia News: महज 10 दिनों में मोहनपुर बाजार की जनता से किए वादे को विधायक ने निभाया: सरपंच गौतम गुप्ता

Purnia News: जल जमाव से मोहनपुर बाजार सहित बाजार आने वाले ग्राहक काफी परेशानी से जूझ रहे थे। विधायक शंकर सिंह से शिकायत के बाद वादा किया था की जल जमाव से मुक्ति दिला देंगे

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: अपने वादे के 10 दिनों के अंदर मोहनपुर बाजार वासियों की पीड़ा दूर करने को लेकर विधायक शंकर सिंह ने बाजार से जल जमाव से मुक्ति के लिए सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया है। ऐसा पहली बार देखने को मिला है, जब एक विधायक अपने किए वादे पर खड़ा उतरे हों। उक्त बातें विजय मोहनपुर पंचायत के सरपंच गौतम कुमार गुप्ता ने खुशियां व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा की रुपौली से मोहनपुर होते हुए लालगंज सड़क निर्माण से बाजार की सड़क नीची हो गई थी, जिससे बाजार की सड़क नीची होने के कारण इसपर जल जमाव होने लगा था तथा यहां के बाजार वासी सहित इस बाजार में आने वाले ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

Purnia News

इसको लेकर उनके द्वारा विधायक से गुहार लगाई गई थी। विधायक शंकर सिंह लगभग 10 दिन पहले यहां आकर भौतिक सत्यापन किया था तथा उन्होंने बाजार वासियों सहित क्षेत्र की जनता से वादा किया था कि वह 10 दिनों के अंदर अपने विधायक निधि से जल जमाव की समस्या से मुक्ति दिला देंगे और ठीक 10 दिनों के अंदर उन्होंने अपना वादा निभाया है तथा इस सड़क का निर्माण होना शुरू हो गया है। उन्होंने खुशियां जाहिर करते हुए कहा कि विधायक शंकर सिंह आज एक ऐसे विधायक के रूप में चर्चित हो रहे हैं, जो वादा करते हैं, वह 100% निभाते भी हैं। इसका उदाहरण सिर्फ मोहनपुर बाजार की सड़क नहीं है. बल्कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में जिस प्रकार विकास के काम किये जा रहे हैं, यह उसके गवाह हैं। उन्होंने कहा कि इस जलजमाव से मुक्ति के लिए बाजार वासी उनका ऋणी रहेंगे तथा वह चाहेंगे कि इस तरह के इंसान हमेशा जीत कर आएं तथा लोगों की सेवा करते रहें। इस अवसर पर अनेक बाजार वासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *