PURNIA NEWS : विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने समय पर रक्तदान कर बुजुर्ग महिला को जीवनदान दिया

PURNIA NEWS : विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ, जो कि एक राष्ट्रवादी एवं धार्मिक संगठन के रूप में देशभर में विख्यात है, ने एक बार फिर अपने सेवा भाव और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए पूर्णिया जिले के वार्ड संख्या 21, बाड़ीहाट निवासी एक अस्वस्थ बुजुर्ग महिला को समय पर रक्तदान कर जीवनदान प्रदान किया। घटना के अनुसार, शोभा देवी, जो कि वार्ड संख्या 21 की निवासी हैं, अचानक अस्वस्थ हो गईं और उन्हें तत्काल बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वार्ड पार्षद श्री बौवा पांडे ने तत्परता दिखाते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी से संपर्क किया और मदद की अपील की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मामले की गंभीरता को समझते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं को तुरंत सक्रिय किया, और शोभा देवी को पूर्णिया जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जब डॉक्टरों ने बी पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता बताई, तब संगठन के जिला कार्यसमिति सदस्य श्री राजकुमार ने स्वयं रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। समय पर रक्त मिलने के कारण शोभा देवी की स्थिति में सुधार हुआ और अब वे खतरे से बाहर हैं। शोभा देवी ने संगठन एवं विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यदि समय पर सहायता नहीं मिलती, तो परिणाम गंभीर हो सकते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *